आज से कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आगाज़ हो रहा है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में यात्रा की शुरुआत होगी। 14 जनवरी से 15 मार्च तक चलने वाली यात्रा 15 राज्यों से होकर गुजरेगी। यात्रा के दौरान राहुल गांधी 6700 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। यात्रा का स्लोगन न्याय का हक़ मिलने तक दिया गया है।
यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस के लगभग सभी बड़े नेता एक विशेष फ्लाइट में सवार होकर दिल्ली से मणिपुर के लिए रवाना हुए। राहुल गांधी भी इसी विमान में सवार हुए। उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष करन माहरा भी इस फ्लाइट से ही मणिपुर निकले।
कांग्रेस के भरोसा है कि लोकसभा चुनाव के लिहाज से ये यात्रा काफी महत्वपूर्ण साबित होगी। 66 दिन तक चलने वाली यात्रा का समापन मुंबई में होगा। कांग्रेस को उम्मीद है कि इस यात्रा का असर लोकसभा चुनाव के नतीजों पर असर जरूर पड़ेगा।

More Stories
केंद्रीय शहरी एवं आवास मामलों के मंत्री ने DIAL 2025-26 के 3 विजेताओं को जापान अध्ययन दौरे के लिए किया सम्मानित
उत्तराखंड की बेटी दामिनी बिष्ट ने दिल्ली में दी कथक की शानदार प्रस्तुति, भारतीय सभ्यता और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
महिला कांग्रेस की अध्यक्ष और महासचिव ने किया कर्नाटक के मुख्यमंत्री का अभिनंदन