उत्तराखंड आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है आम आदमी पार्टी को छोड़कर पार्टी के संयोजक जोत सिंह बिष्ट ने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा ने एक बार फिर से अपना कुनबा बढ़ा दिया है।

आम आदमी पार्टी के पूर्व संयोजक और पूर्व में कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष रहे जोत सिंह बिष्ट ने भाजपा का दामन थाम लिया है। सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में जोत सिंह बिष्ट ने भाजपा का दामन थामा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जोत सिंह बिष्ट और सैकड़ो समर्थकों को भाजपा का पटका पहनाकर भाजपा में स्वागत किया। इस दौरान जोत सिंह बिष्ट के साथ सैकड़ो समर्थकों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
बीजेपी का जनाधार बढ़ा- धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व में सभी लोगों को भरोसा है उत्तराखंड ही नहीं पूरे देश में भाजपा का कुनबा बढ़ रहा है लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा रखते हैं और राज्य सरकार के कार्यों से प्रसन्न है इसलिए भाजपा की सदस्यता की ओर लोगों का झुकाव बढ़ रहा है।
बीजेपी पर सबका विश्वास- महेंद्र भट्ट
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा है की जोत सिंह बिष्ट के भाजपा में आने से पंचायत स्तर पर भी भाजपा को मजबूती मिलेगी जोत सिंह बिष्ट वरिष्ठ नेता है कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने उनका सम्मान का ध्यान नहीं रखा। महेंद्र भट्ट ने कहा है कि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है क्योंकि भाजपा पर सभी का विश्वास अन्य सभी पार्टियों से ज्यादा है।
जनहित में बदली पार्टी- जोत सिंह बिष्ट
आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में सदस्यता ग्रहण करने वाले जोत सिंह बिष्ट का कहना है कि भाजपा में उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी वह उसे बखूबी निभाएंगे उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा विकास कार्यों की ओर कदम बढ़ाया है जनता के हितों को ध्यान में रखकर ही कार्य किए हैं।
जनता की सेवा प्राथमिकता- राजेश बिष्ट
आम आदमी पार्टी के उपाध्यक्ष रहे राजेश बिष्ट ने कहा कि बीजेपी में मेहनत और निष्ठा के साथ काम जारी रखेंगे। राजेश बिष्ट ने ये भी कहा कि आप में काम करने के लिए स्पेस नहीं दिया गया और कुछ लोगों ने संगठन को हाइजैक करने की कोशिश की जिसकी वजह से काम करने वाले कार्यकर्ताओं का दम घुट रहा था। इसीलिए बदलाव किया लेकिन मकसद जनता की सेवा करना ही है

More Stories
राजस्व कमिश्नर ने की समीक्षा बैठक
केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री का ऊधमसिंहनगर दौरा
सीएम धामी ने हरियाणा में चल रही नमो क्रिकेट लीग में की शिरकत