लोकसभा की पांच सीटों में कांग्रेस के कौन प्रत्याशी होंगे भले ही यह अभी तक सामने नहीं आया है लेकिन हरिद्वार लोकसभा सीट कांग्रेस के लिए एक जी का जंजाल अभी से बनने लगी है। क्योंकि हरिद्वार लोकसभा सीट से दो दिग्गज नेता लगातार टिकट मांग रहे हैं जिसमें एक पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत है तो दूसरे हरक सिंह रावत।
हरक सिंह रावत ने एक बार फिर से अपनी बात दोहराई है उन्होंने पार्टी हाई कमान से हरिद्वार लोकसभा सीट से टिकट की मांग की है हरक सिंह रावत ने कहा है कि अगर मुझे टिकट मिलता है तो मैं जीत कर आऊंगा साथ उन्होंने यह भी कहा कि अगर टिकट नहीं मिलता है तो जिसे भी मिलेगा हम उसके लिए भी काम करेंगे।

More Stories
ऑपरेशन प्रहार के तहत उत्तराखंड STF का एक्शन, फ़र्जी शस्त्र लाइसेंस के साथ एक बदमाश गिरफ्तार
चारधाम हेली बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वालों पर STF ने कसी नकेल, 180 सोशल मीडिया लिंक किए ब्लॉक
तुंगनाथ चंद्रशिला ट्रैक पर फंसे लोगों का सफल रेस्क्यू