4 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम धामी से मिले चैंपियन

सीएम धामी से मिले चैंपियन

उत्तराखंड बीजेपी के सीनियर लीडर और खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। दिल्ली के उत्तराखंड सदन में हुई इस मुलाकात में चैंपियन ने खानपुर के विकास से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा की। साथ ही उनकी पहल पर धामी सरकार की ओर से खानपुर के लिए दी गई योजनाओं को लेकर आभार जताया। चैंपियन ने साफ किया कि खानपुर की जनता उनका परिवार है और अपने परिवार की तरक्की के लिए वो अनवरत काम करते रहेंगे। चैंपियन ने कहा कि उनका मकसद खानपुर का विकास करना है और धाकड़ धामी के नेतृत्व में वो लगातार अपने स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। चैंपियन ने कई और योजनाओं के प्रस्ताव भी धामी को दिए।

See also  उत्तराखंड में फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 71 लाख 58 हजार 949 मतदाता शामिल

कुंवर प्रणव चैंपियन ने लिखा

आज नई दिल्ली के उत्तराखण्ड सदन में देवभूमि के “मुख्य सेवक” जो “धरती-पुत्र” हैं व हमारे मित्र श्री पुष्कर सिंह धामी जी से भेंट हुई हमारे आग्रह पर ₹ 30 करोड़ के 3 पुल और हमारे कहने पर 07-01-2022 को जारी SIDCUL के शासनादेश के बाद हमारे लगातार अनुग्रह पर खानपुर को सिडकुल का नये साल का तोहफ़ा देने पर आभार प्रकट किया जैसे खानपुर क्षेत्र का भट्ठा बैठ गया क्योंकि विधायक ने कोई काम ही नहीं किया, इसीलिए कुछ विकास कार्य के नियोजन कर उनको प्रस्तुत किया

 

 

See also  केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री का ऊधमसिंहनगर दौरा
Ad 2