उत्तराखंड बीजेपी के सीनियर लीडर और खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। दिल्ली के उत्तराखंड सदन में हुई इस मुलाकात में चैंपियन ने खानपुर के विकास से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा की।
साथ ही उनकी पहल पर धामी सरकार की ओर से खानपुर के लिए दी गई योजनाओं को लेकर आभार जताया। चैंपियन ने साफ किया कि खानपुर की जनता उनका परिवार है और अपने परिवार की तरक्की के लिए वो अनवरत काम करते रहेंगे। चैंपियन ने कहा कि उनका मकसद खानपुर का विकास करना है और धाकड़ धामी के नेतृत्व में वो लगातार अपने स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। चैंपियन ने कई और योजनाओं के प्रस्ताव भी धामी को दिए।
कुंवर प्रणव चैंपियन ने लिखा
आज नई दिल्ली के उत्तराखण्ड सदन में देवभूमि के “मुख्य सेवक” जो “धरती-पुत्र” हैं व हमारे मित्र श्री पुष्कर सिंह धामी जी से भेंट हुई हमारे आग्रह पर ₹ 30 करोड़ के 3 पुल और हमारे कहने पर 07-01-2022 को जारी SIDCUL के शासनादेश के बाद हमारे लगातार अनुग्रह पर खानपुर को सिडकुल का नये साल का तोहफ़ा देने पर आभार प्रकट किया जैसे खानपुर क्षेत्र का भट्ठा बैठ गया क्योंकि विधायक ने कोई काम ही नहीं किया, इसीलिए कुछ विकास कार्य के नियोजन कर उनको प्रस्तुत किया

More Stories
नीति एक्स्ट्रीम अल्ट्रा रन की तैयारी, सीएम धामी ने कही अहम बात
उत्तरकाशी में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार हर्षिल में पोलिंग बूथ का किया निरीक्षण
टनकपुर बनबसा बाईपास बनाओ संघर्ष समिति की बैठक, 25 मई को उठाया जाएगा अहम कदम