केंद्र सरकार की तरह ही उत्तराखंड में भी 22 जनवरी को सरकारी दफ्तरों में आधे दिन की छुट्टी रहेगी। इसका आदेश भी जारी कर दिया गया है। धामी सरकार ने साफ किया है कि अयोध्या में दिनांक 22.01.2024 को श्री राम जन्म भूमि में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के दृष्टिगत राज्य के सभी राजकीय कार्यालय, संस्थान, औद्योगिक प्रतिष्ठान एवं बैंक /कोषागार /उप कोषागार दिनांक 22 जनवरी को आधे दिन (अपराह्न 2.30 बजे तक) केन्द्र सरकार की भांति बन्द रहेंगे।
इसके अतिरिक्त समस्त शैक्षणिक संस्थान (स्कूल एवं कॉलेज) दिनांक 22.01.2024 (सोमवार) को बन्द रहेंगे।

More Stories
कांग्रेस नेता सूरत सिंह नेगी के समर्थन में आए हरक सिंह रावत, पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप, विधायक उमेश शर्मा काउ पर साधा निशाना
खरगे के अपमान को लेकर कांग्रेस आक्रामक, देहरादून में निकाला पैदल मार्च
सीएम धामी ने चमोली में हादसे वाली टनल का लिया जायजा