मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज सुप्रसिद्ध लेखिका प्राची ने मुलाकात कर अपनी काव्य रचना की प्रति भेंट की। प्राची प्रसिद्ध भजन “आ रहे श्री राम हैं” की लेखिका हैं जिसे प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल द्वारा गाया गया है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड में प्रतिभा की कमी नहीं है। प्रदेश की बेटी प्राची द्वारा रचित एवं उत्तराखण्ड के ही बेटे जुबिन नौटियाल द्वारा गाये भजन को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलना प्रदेश के लिए गौरव की बात है। इस दौरान राजपुर रोड विधायक श्री खजानदास एवं डॉ. विपुल कण्डवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

More Stories
मुख्य सचिव ने सौंग और जमरानी बांध परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
युवा कल्याण की दिशा में सरकार ने क्या कदम उठाए
कृषि और उद्यान के क्षेत्र में सरकार ने तेजी से आगे बढ़ाए कदम