15 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

यशपाल आर्य की ताबड़तोड़ बैठक

यशपाल आर्य की ताबड़तोड़ बैठक

उत्तराखंड कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की 28 जनवरी को प्रस्तावित रैली की तैयारी तेज कर दी है। खड़गे देहरादून में आने वाले हैं। तैयारियों में कोई कसर ना रह जाए इसके लिए नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य भी लगातार बैठकें कर रहे हैं। यशपाल आर्य ने आज हल्द्वानी में नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की।

बैठक में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश,ज़िला कांग्रेस कमेटी के  अध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी के अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, पूर्व विधायक नैनीताल आदरणीय संजीव आर्य जी, पूर्व विधायक भीमताल दान सिंह भंडारी, पूर्व नैनीताल कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष  सतीश नैनवाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चनौतिया, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बलूटिया, हरेन्द्र बोरा, महेश शर्मा, इन्द्र पाल आर्या, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, तारा नेगी, हेमवती नंदन दुर्गापाल जी, कुंदन नयाल जी सहित समस्त सम्मानित कांग्रेसजन मौजूद रहे।

See also  सीएम धामी ने आपदा कंट्रोल रूम से लिया चमोली रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा

ऊधमसिंह नगर में भी यशपाल आर्य की बैठक

हल्द्वानी से पहले नेता प्रतिपक्ष ने ऊधमसिंह नगर में भी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ मंथन किया जिसमें बड़ी संख्या में देहरादून कूच की रणनीति बनी। कार्यक्रम को लेकर उप नेता प्रतिपक्ष  भुवन कापड़ी, जिलाध्यक्ष कांग्रेस हिमांशु गाबा के साथ रुद्रपुर , किच्छा , सितारगंज, नानकमत्ता, खटीमा विधानसभाओं की बैठक ली। जिसमें नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा, पूर्व विधायक संजीव आर्य, नगर एवं ब्लॉक अध्यक्षगण,जिला पदाधिकारी मौजूद रहे।

See also  चमोली टनल हादसे पर सीएम धामी ने छत्तीसगढ़ और झारखंड के मुख्यमंत्रियों से की फोन पर बात, श्रमिकों कुछ सुरक्षा का दिया भरोसा
Ad 1