उत्तराखंड में अघोषित बिजली कटौती के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने धरना देकर अपनी नाराजगी जाहिर की। हरीश रावत ने रुड़की में डीजीएम कार्यालय पर धरना देकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला।
हरीश रावत ने साफ किया कि अगर जल्द ही बिजली सप्लाई से जुड़ी दिक्कतें दूर नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। हरीश रावत ने बिजली विभाग के दफ्तर पर ताला जड़कर सांकेतिक विरोध भी जताया।
मनमानी नहीं चलने देंगे- हरीश रावत
पूर्व सीएम ने आरोप लगाया कि विधुत विभाग द्वारा बिजली की कटौती कर उद्योपतियों को बेची जा रही है और गरीब लोगों को सता
कर उनपर गलत रूप से मुकदमे दर्ज कराए जाते हैं उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही विधुत विभाग ने अपनी व्यवस्था में सुधार नही किया तोकांग्रेस की तरफ से ऊर्जा निगम के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

More Stories
हरि सेवा आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान और यज्ञ में शामिल हुए सीएम धामी
BJP के सभी मोर्चों की बैठक, 2027 चुनाव को लेकर मंथन
भूमि घोटालों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, उच्चस्तरीय जांच की मांग