उत्तराखंड कांग्रेस के सीनियर नेता धीरेंद्र प्रताप नाराज है और पार्टी छोड़ने तक की धमकी दे रहे हैं। धीरेंद्र प्रताप लोकसभा चुनाव के लिए बनी उत्तराखंड इलेक्शन कमेटी में नाम ना होने से खफा हैं।
धीरेंद्र प्रताप ने इस मसले पर खुलकर अपनी नाराजगी जताई है और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलने का वक्त भी मांगा है। धीरेंद्र प्रताप इस बात से भी खफा हैं कि संगठन की लंबे वक्त तक सेवा करने के बाद भी उनके समर्पण को अनदेखा कर दिया गया।

More Stories
खटीमा गुरुद्वारा में प्रकाश पर्व के मौके पर सीएम धामी ने टेका मत्था
कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर सीएम धामी ने किया स्नान मेले का शुभारंभ
गुरु नानक जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी