मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह से भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई घटना के संबंध में वस्तुस्थिति की जानकारी दी। हल्द्वानी में हालात काबू करने के लिए कल ही कर्फ्यू लगा दिया गया था।
आज दिन भर शांति बनी रही। पुलिस अब हिंसा में शामिल दंगाइयों की तलाश कर रही है। राज्यपाल के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ये मुलाकात यूसीसी पास होने के पहली है। उम्मीद है कि अब सरकार जल्द ही यूसीसी राजभवन की मंजूरी के लिए भी भेज देगी।

More Stories
धर्मपुर विधानसभा में टिकट को लेकर हलचल, स्थानीय कार्यकर्ता को ही मौका देने की उठी मांग
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने सीएम धामी की मांग पर उठाया अहम कदम
मोरी के पवाणी गांव में हुए अग्निकांड पर सीएम धामी ने दुख जताया