मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह से भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई घटना के संबंध में वस्तुस्थिति की जानकारी दी। हल्द्वानी में हालात काबू करने के लिए कल ही कर्फ्यू लगा दिया गया था।
आज दिन भर शांति बनी रही। पुलिस अब हिंसा में शामिल दंगाइयों की तलाश कर रही है। राज्यपाल के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ये मुलाकात यूसीसी पास होने के पहली है। उम्मीद है कि अब सरकार जल्द ही यूसीसी राजभवन की मंजूरी के लिए भी भेज देगी।

More Stories
सीआईआई उत्तराखण्ड इंडस्ट्रियल समिट एंड एक्सपो में सीएम धामी ने की शिरकत
पंचायत प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीएम धामी
ऋषिकेश कांग्रेस का दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग