हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हिंसा मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। पुलिस ने अब मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक की संपत्ति कुर्क की है। अब्दुल मलिक 8 फरवरी से ही फरार है। पुलिस ने हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक और उसके बेटे अब्दुल मोईद की संपत्ति कुर्क की।
जिला प्रशासन ने भी हल्द्वानी हिंसा के आरोपियों के खनन वाहन पंजीकरण निरस्त किये। शाम होते होते पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक और उसके बेटे अब्दुल मोईद की संपत्ति कुर्क की।
पुलिस प्रशासन ने देर शाम अब्दुल मलिक के आलीशान घर बनभूलपुरा लाइन नंबर 8 घर की कुर्की की। इस दौरान हरबंस सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी, तहसीलदार सचिन के साथ जिला प्रशासन और पुलिस की टीम ने कुर्की की। कुर्की के दौरान भारी फोर्स तैनात की गई। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया बनभूलपुरा हिंसा का मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक और उसका बेटे के साथ-साथ नौ अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं। जिनके खिलाफ पुलिस संपत्ति कुर्की की आदेश न्यायालय से प्राप्त किया है। न्यायालय के आदेश के बाद अब्दुल मलिक और उसके बेटे की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने फरार सभी 9 लोगों को वांटेड घोषित किया है। पुलिस की टीम आरोपियों की धर पकड़ के लिए लगातार जगह-जगह दबिश रही है। कुर्की के दौरान उसके घर के सभी सामान को जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा उसके मकान के दरवाजे और खिड़की भी उखाड़कर प्रशासन की टीम अपने साथ ले गई।



More Stories
बीजेपी प्रकोष्ठों की बैठक में सीएम धामी बोले 2027 में भी कमल खिलना तय
महेंद्र भट्ट का कांग्रेस पर निशाना, पीएम के खिलाफ अपशब्द कहने पर माफी की मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने की बड़ी मांग, बीजेपी की नीयत पर उठाए सवाल