22 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

इंदर आर्य का गाना यू ट्यूब से हटा

इंदर आर्य का गाना यू ट्यूब से हटा

उत्तराखंड के मशहूर लोक गायक इंदर आर्य का फेमस गीत “गुलाबी शरारा” (gulabi sharara) यू ट्यूब से डिलीट हो गया है। इस गाने पर बहुत कम समय में ही 140 मिलियन व्यूज आ गए थे जिसने कहीं ना कहीं उत्तराखंड संगीत जगत में एक अलग कीर्तिमान स्थापित किया था। ये उत्तराखंड का पहला लोकगीत है जिसे इतने व्यूज़ मिले। देश-विदेश के सभी लोगों को इस गीत ने अपना दीवाना बनाया हुआ था। कुमाऊनी भाषा में गाए गए इस गीत ने देश-विदेश के लोगों को ठूमका लगाने को मजबूर कर दिया।

बॉलीवुड के कलाकार से लेकर तमाम विदेशी लोग इस गीत पर reels बना रहे थे लेकिन संगीत प्रेमियों को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। और वह इसलिए लगा है कि यूट्यूब से अब इंदर आर्य का गीत गुलाबी शरारा हटा दिया गया है,बताया जा रहा है कि ‘गुलाबी शरारा’ गीत कॉपीराइट के स्ट्राइक के चलते यूट्यूब से हटाया गया। इस गीत कि धुन एक पूराने पहाड़ी गीत से मिलती जुलती नजर आने के कारण इंदर आर्य के सुपरहिट गीत ‘गुलाबी शरारा’ स्ट्राइक के चलते यूट्यूब से हट गयाजी हां इस गीत के हटने से काफी लोग मायूस हैं और खुद इंद्र आर्य ने भी सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो साझा की है जिसमें उन्होंने अपने दुख को दुख दर्द को बयां किया है।

See also  फल उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सरकारी कवायद

इंदर आर्य का कहना है:- ” उत्तराखंड के हर गीत कि धुन कहीं न कहीं एक दूसरे से मिलती जुलती है। एसे में इस गीत कि धुन भी पुराने गीत से मिलती जुलती है।अगर कॉपीराइट स्ट्राइक देना था तो पहले ही बता देते। 140 मिलियन व्यूज़ के बाद इसे हटाना कहीं न कहीं एक द्वेश भावना है।”