24 April 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

5 अनार, कांग्रेस में 35 बीमार!

5 अनार, कांग्रेस में 35 बीमार!

उत्तराखंड कांग्रेस में लोकसभा उम्मीदवार चुनने की प्रक्रिया तेज हो चुकी है। कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की आज दिल्ली में अहम बैठक हुए। स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भक्त चरण दास, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के साथ पीसीसी चीफ करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य भी इस बैठक में मौजूद रहे। फिलहाल 5 सीटों पर कुल 35 दावेदारों के नामों पर चर्चा हुई। यानी हर सीट पर औसतन 7 दावेदार। मतलब 5 अनार यानी 5 सीट और 35 बीमार यानी टिकट की चाहत रखने वाले 35 नेता।

अच्छी ख़बर, चुनौती भी तैयार

एक लिहाज से ये कांग्रेस के लिए अच्छे संकेत भी हैं कि जब देशभर में बड़े बड़े नेता कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थाम रहे हैं तब उत्तराखंड में अभी भी चुनाव लड़ने की चाहत रखने वाले नेताओं की लंबी फेहरिस्त है। ये सब तब हो रहा है जबकि बीजेपी लगातार कांग्रेस तोड़ो अभियान चला रही है। ऐसे में कांग्रेस के सामने अब चुनौती ये भी होगी कि सभी नेताओं को कैसे साधा जाए क्योंकि टिकट सिर्फ 5 नेताओं को ही मिलना है। इन हालात में कांग्रेस लीडरशिप कैसे नेताओं मनाएगा इस पर सबकी निगाहें रहेंगी। जल्द ही स्क्रीनिंक कमेटी की एक और बैठक होगी जिसमें संभवत: हर सीट पर 3-3 नामों का पैनल तैयार किया जाएगा और उसके आधार पर ही आगे बढ़ा जाएगा। हर बार की तरह इस बार भी आखिरी फैसला CEC यानी कांग्रेस इलेक्शन कमेटी में ही होने की उम्मीद है। हर सीट पर दिग्गज नेताओं ने दावा ठोका है अब देखना होगा कि टिकट किसे मिलता है?

See also  सफाई आयोग के उपाध्यक्ष की अहम बैठक