उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट राज्यसभा सदस्य पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। आज उनके निर्वाचन की औपचारिक घोषणा कर दी गई है। महेंद्र भट्ट ने राज्यसभा सदस्य के लिए 15 फरवरी को चार सेटों में नामांकन किया था।
महेंद्र भट्ट के अलावा किसी दल या निर्दलीय उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया था इसीलिए चुनाव अधिकारी ने महेंद्र भट्ट के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की। महेंद्र भट्ट को निर्वाचन का सर्टिफिकेट भी मिल चुका है। महेंद्र भट्ट को अनिल बलूनी की जगह राज्यसभा भेजा गया है।


More Stories
सफाई आयोग के उपाध्यक्ष की अहम बैठक
एसटीएफ और कनखल पुलिस का एक्शन, लूट के दो आरोपी गिरफ्तार
सीएम धामी ने माणा गांव में लोगों से की मुलाकात