24 April 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

चारधाम यात्रा पर स्वास्थ्य विभाग की तैयारी

चारधाम यात्रा पर स्वास्थ्य विभाग की तैयारी

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने कहा है कि चारधाम यात्रा से पहले बदरीनाथ और केदारनाथ में अस्पताल शुरू हो जाएंगे। इन अस्पतालों के लिए उपकरण खरीदने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर अनुभवी और उच्च हिमालय में काम करने के लिए प्रशिक्षित मेडिकल टीम को तैनात किया जा रहा है, ताकि तीर्थ यात्रियों को तुरंत स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके। साथ ही तीर्थयात्रियों से अपील की है कि वह चारधाम यात्रा से पहले अपने स्वास्थ्य का परीक्षण जरूर करा लें। स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के निर्देशानुसार विभाग चारधाम यात्रा की तैयारियों में जुट गया है। चारधाम यात्रा को लेकर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी जी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई थी। उन्होंने बताया कि इस बार चारधाम में तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए लगभग 150 लोगों की मेडिकल टीम तैनात की जाएगी। इन्हें हाई एल्टीट्यूड में काम करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। डॉक्टरों की तैनाती 15-15 दिनों के लिए की जाएगी। उन्होंने यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि देवभूमि में आपका स्वागत है लेकिन यात्रा से पहले अपना स्वास्थ्य परीक्षण जरूर करा लें। हार्ट और बीपी के मरीजों के साथ ही गर्भवती महिलाएं भी अपना स्वास्थ्य परीक्षण करा कर ही यात्रा करें। विभाग यात्रियों का स्वास्थ्य रिकार्ड रखेगा।

See also  चमोली में सीएम धामी ने ली अफसरों की बैठक, बदरीनाथ मास्टर प्लान को लेकर निर्देश दिए