अंकिता भंडारी केस में इंसाफ की मांग को लेकर आंदोलन एक बार फिर तेज हो गया है। वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष नेगी की गिरफ्तारी के बाद आंदोलन ने नए सिरे से रफ्तार पकड़ी है। आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल श्रीनगर में अंकिता के माता पिता के साथ धरने पर बैठे।
इसके बाद श्रीनगर में विशाल मशाल जुलूस भी निकाला गया जिसमें करन माहरा और गोदियाल दोनों शामिल हुए। जुलूस के दौरान अंतिका को इंसाफ दिलाने और आशुतोष नेगी को रिहा करने के नारे लगते रहे। मशाल जुलूस में शामिल सभी लोग सरकार के रवैये से काफी नाराज़ दिखाई दिए। कांग्रेस नेताओं ने भी सरकार पर तीखा हमला बोला।
सरकार को कांग्रेस की चेतावनी
माहरा और गोदियाल ने साफ किया कि कांग्रेस पूरी तरह अंकिता के परिजनों के साथ है और इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने के लिए संघर्ष करती रहेगी। कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर अंकिता केस में लापरवाही बरतने का आरोप भी लगाया है। करन माहरा ने कहा कि पहले सबूत मिटाए गए और फिर आरोपियों को बचाने की पूरी कोशिश की गई।
इसके अलावा अब तक VIP की गिरफ्तारी ना होना भी सरकार और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। गणेश गोदियाल ने भी सरकार के रवैये पर नाराज़गी जताई और अंकिता के माता-पिता के साध कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई लड़ने की बात कही।

More Stories
बीजेपी प्रकोष्ठों की बैठक में सीएम धामी बोले 2027 में भी कमल खिलना तय
महेंद्र भट्ट का कांग्रेस पर निशाना, पीएम के खिलाफ अपशब्द कहने पर माफी की मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने की बड़ी मांग, बीजेपी की नीयत पर उठाए सवाल