2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड बीजेपी ने आज प्रचार वाहन को रवाना किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, चुनाव प्रभारी राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने बीजेपी महानगर कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया।
इसमें केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में आम लोगों को जानकी दी जाएगी। इस मौके पर बीजेपी प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति अध्यक्ष नरेश बंसल कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी सहित अन्य विधायक वरिष्ठ बीजेपी पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
बीजेपी का कहना है कि जिस तरह से केंद्र और राज्य सरकार विभिन्न योजनाएं चल रही हैं इसका आम लोगों को फायदा मिल सके इसलिए प्रचार वाहन को रवाना किया गया है ।

More Stories
प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में शामिल हुए सीएम धामी
निर्वाचित होने के बाद सीएम और प्रदेश अध्यक्ष से मिले दिनेश आर्य
कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने त्योहारी सीजन में सीवर का काम रोकने की उठाई मांग, एसडीएम ऋषिकेश को सौंपा ज्ञापन