14 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

BJP में मनीष खंडूरी कहा राहुल अच्छे आदमी

BJP में मनीष खंडूरी कहा राहुल अच्छे आदमी

पौड़ी लोकसभा सीट से 2019 में कांग्रेस उम्मीदवार रहे मनीष खंडूरी ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। मनीष ने कल ही पार्टी छोड़ी थी और आज उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ली। बीजेपी ज्वाइन करते ही मनीष खंडूरी ने राहुल गांधी को अच्छा आदमी बताया।

हालांकि खंडूरी ने ये भी कहा कि देश और उत्तराखंड का विकास सिर्फ मोदी और बीजेपी ही कर सकते हैं।

सीएम धामी की मौजूदगी में ज्वाइनिंग

देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश चुनाव प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम और प्रदेश ध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में मनीष खंडूरी ने पार्टी की सदस्यता ली। परेड ग्राउंड स्थित टिहरी लोकसभा कार्यालय में हुए इस ज्वाइनिंग कार्यक्रम में उनका फूलमाला एवं पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया गया । इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मनीष को भाजपा परिवार का हिस्सा बताते हुए उनके पार्टी में शामिल होने पर खुशी जताई । उन्होंने कहा कि जिस तरह पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देश और प्रदेश में विकास के लिए डबल इंजन सरकार चला रहे हैं, उससे प्रभावित होकर पार्टी में आने का सिलसिला आज से और अधिक तेज हो गया है । भट्ट ने कहा कि मनीष कांग्रेस में शेष बचे गिने चुने अच्छे लोगों में शामिल हैं। लिहाजा प्रदेश और देश को आगे ले जाने के लिए उनका भाजपा में आने का कदम एकदम सही है । उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी क्षमता, अनुभव और योग्यता का लाभ पार्टी को अपने लक्ष्यों को हासिल करने में होगा । उन्होंने कहा कि हम सिर्फ जीत के नही बल्कि विकसित भारत बनाने के लिए लड़ रहे हैं, लिहाजा राष्ट्रहित में सभी लोगों के योगदान की जरूरत है।

See also  14 से 17 अगस्त तक मौसम विभाग का अलर्ट

किसी पद के लिए नहीं आया- मनीष

इस दौरान पार्टी में शामिल होने पर भाजपा नेतृत्व का आभार जताते हुए श्री मनीष खंडूरी ने कहा कि में उस भाजपा परिवार में आया हूं, जिसने मेरे पिताजी और परिवार को बहुत सम्मान दिया है । उन्होंने स्पष्ट किया कि वो बीजेपी में निस्वार्थ भाव से प्रदेश एवं देश को आगे बढ़ाने के लक्ष्य को लेकर आए हैं । क्योंकि मोदी के 10 सालों के कार्यकाल में स्पष्ट हो गया है कि विकसित राष्ट्र बनने का सपना वही पूरा कर सकते हैं । उत्तराखंड एवं भारत को आर्थिक और सांस्कृतिक समृद्धि के शिखर पर पहुंचाने का सांगठनिक प्लेटफार्म यदि कोई है तो वह भाजपा ही है । यही वजह है कि में यहां हूं और आगे पार्टी जो भी जिम्मेदारी मुझे सौंपेगी उसे पूरी क्षमता और मनोयोग से पूर्ण करने का प्रयास करूंगा ।

See also  खरगे के अपमान को लेकर कांग्रेस आक्रामक, देहरादून में निकाला पैदल मार्च