मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित कैंप कार्यालय में पंचायती वन निर्देशिका का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विभिन्न ऐसी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, जिससे वन पंचायतों से जुड़े ग्रामीणों को जागरूक करने के साथ ही विभिन्न आय परक योजनाओं और लघु एवं कुटीर उद्योग से लाभ प्राप्त हो सके।
उन्होंने कहा कि वन पंचायत निर्देशिका के प्रकाशन से आम जनमानस को वन पंचायतों के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हो सकेंगी। पाठकों के लिए भी यह निर्देशिका अत्यन्त उपयोगी सिद्ध होगी।
इस अवसर पर वन मंत्री सुबोध उनियाल, प्रमुख वन संरक्षक (HoFF) अनूप मलिक, प्रमुख वन संरक्षक वन पंचायत डॉ.धनंजय मोहन, मुख्य वन संरक्षक डॉ. पराग मधुकर धकाते मौजूद रहे।

More Stories
सीएम धामी बोले SIR पर भ्रम फैला रहा विपक्ष
SIR को लेकर संग्राम, कांग्रेस ने धर्मपुर विधानसभा में 57 हजार मतदाताओं के नाम काटने का लगाया आरोप
कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी ने पार्टी के बड़े नेताओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर अनर्गल कमेंट और पोस्ट ना करने की थी हिदायत