16 December 2025

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की होली

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की होली

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होली का पर्व धूमधाम से मनाया। सीएम हाउस से लेकर राजभवन तक मुख्यमंत्री होली के रंग में डूबे नज़र आए। सीएम धामी सबसे पहले राज्यपाल गुरमीत सिंह से मिले। इसके बाद उन्होंने राज्य के सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों के घर जाकर होली की शुभकामनाएं दीं। धामी ने हरीश रावत, भगत सिंह कोश्यारी, बीसी खंडूरी, रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र रावत और तीरथ रावत को होली की बधाई दी। चुनाव के दौरान हुई होली के राजनीतिक रंग भी खूब बिखरे। उत्तराखंड की सबसे अच्छी बात यही है कि पक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच वैचारिक मतभेद भले ही हों लेकिन मनभेद नहीं रहते और खुशियों के मौके पर सभी एक दूसरे के साथ नज़र आते हैं। लोकतंत्र की स्वस्थ परंपरा के लिए ये बढ़िया संकेत है।