13 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

होली पर ऋषिकेश में हादसा, 2 लापता

होली पर ऋषिकेश में हादसा, 2 लापता

 

तीर्थ नगरी ऋषिकेश में पर्यटकों द्वारा लापरवाही के चलते लगातार गंगा में डूबने के हदासे सामने आ रहे हैं उसी कड़ी में आज अलग-अलग जगह पर दो व्यक्तियों के गंगा में डूबने की खबर सामने आई है।

जिसमें एक व्यक्ति के नीम बीच में तो वही दूसरी घटना एक अन्य व्यक्ति के साई घाट में डूबने की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीमों के द्वारा घटनास्थल पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवान ने बताया कि टीम को एक व्यक्ति के नीम बीच पर डूबने की सूचना मिलते ही एचडीएफसी टीम को रवाना किया गया और सर्च अभियान जारी कर दिया गया। एसडीआरएफ निरीक्षक रविंद्र सजवान ने बताया की जानकारी प्राप्त करने पर डूबने वाला व्यक्ति अक्षय उम्र 25 पता करनाल है।होली पर ऋषिकेश में हादसा, 2 लापता

See also  उत्तराखंड कांग्रेस के नव नियुक्त पदाधिकारियों ने देहरादून में शहीद स्मारक जाकर अमर शहीदों को किया नमन

तो वहीं दूसरी ओर एक घटना साईं घाट लक्ष्मण झूला के पास पर एक अन्य व्यक्ति की भी नहाते समय डूबने की खबर मिली है।

वहीं दूसरी ओर एक घटना साईं घाट लक्ष्मण झूला के पास पर एक अन्य व्यक्ति की भी नहाते समय डूबने की खबर मिली है ।

जिसको एस डी आर एफ टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास सभी जगह पर सर्च किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक़ साईं घाट पर डूबने वाला व्यक्ति का नाम निखिल उम्र- 30 पता भटिंडा बताई जा रहे हैं । दोनों पर्यटक ऋषिकेश में होली के त्योहार पर आए थे। एसडीआरएफ निरीक्षक के मुताबिक डूबने वाले दोनों युवक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

See also  देवप्रयाग कांग्रेस ने फूंका सरकार और नैनीताल के पुलिस कप्तान का पुतला, खरगे के कार्यक्रम के दिन जानबूझकर रुकावट पैदा करने का आरोप