मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होली का पर्व धूमधाम से मनाया। सीएम हाउस से लेकर राजभवन तक मुख्यमंत्री होली के रंग में डूबे नज़र आए। सीएम धामी सबसे पहले राज्यपाल गुरमीत सिंह से मिले। इसके बाद उन्होंने राज्य के सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों के घर जाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
धामी ने हरीश रावत, भगत सिंह कोश्यारी, बीसी खंडूरी, रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र रावत और तीरथ रावत को होली की बधाई दी। चुनाव के दौरान हुई होली के राजनीतिक रंग भी खूब बिखरे। उत्तराखंड की सबसे अच्छी बात यही है कि पक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच वैचारिक मतभेद भले ही हों लेकिन मनभेद नहीं रहते और खुशियों के मौके पर सभी एक दूसरे के साथ नज़र आते हैं। लोकतंत्र की स्वस्थ परंपरा के लिए ये बढ़िया संकेत है।


More Stories
तमक में आई आपदा के बाद सीएम धामी ने दिए सतर्कता बरतने के निर्देश
राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन
भारत में जापान की झोकासो तकनीक कितनी कारगर हो सकती है?