प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की स्टेट विजिट पर हैं। न्यूयॉर्क पहुंचते ही पीएम का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत हुआ। अमेरिका में रह रहे भारतीयों ने गर्मजोशी के साथ मोदी का वेलकम किया। मोदी भी एयरपोर्ट पर मौजूद भारतीयों से पूरे उत्साह के साथ मिले। पीएम मोदी आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर न्यूयॉर्क में 180 देशों के प्रतिनिधियों के साथ योग करेंगे। 22 जून को प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से बायलेटरल बात करेंगे। मोदी के सम्मान में व्हाइट हाउस में डिनर भी रखा गया है। पीएम की ये यात्रा बहुत अहम है इसलिए दौरे पर भारत और अमेरिका के बीच कई बड़ी डील भी होनी हैं। पीएम मोदी अमेरिका की संसद को भी संबोधित करेंगे। 24 जून तक मोदी अमेरिका में ही हैं इसलिए दौरान उनके कई कार्यक्रम और बैठकें हैं। मोदी के दौरे को लेकर अमेरिका में रह रहे भारतीय काफी उत्साहित हैं। भारत अमेरिका की नजदीकी से पड़ोसी चीन को जबरदस्त मिर्च लग रही है।

More Stories
केंद्रीय शहरी एवं आवास मामलों के मंत्री ने DIAL 2025-26 के 3 विजेताओं को जापान अध्ययन दौरे के लिए किया सम्मानित
उत्तराखंड की बेटी दामिनी बिष्ट ने दिल्ली में दी कथक की शानदार प्रस्तुति, भारतीय सभ्यता और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
महिला कांग्रेस की अध्यक्ष और महासचिव ने किया कर्नाटक के मुख्यमंत्री का अभिनंदन