14 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

धामी का एक्शन प्लान, जल संरक्षण पर क्या काम?

धामी का एक्शन प्लान, जल संरक्षण पर क्या काम?

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों के साथ जल संरक्षण को लेकर समीक्षा की। सचिवालय में आयोजित जल संरक्षण कार्ययोजना की समीक्षा बैठक के दौरान सीएम धामी ने साफ किया कि जल संरक्षण को मात्र सरकारी योजना न समझकर दीर्घकालिक विजन के तहत मिशन मोड पर गंभीरता से कार्य करने एवं अपर मुख्य सचिव के स्तर से राज्य में जल संरक्षण योजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।

साथ ही जल संरक्षण हेतु राज्य में जल संरक्षण बोर्ड या अथॉरिटी के जल्द गठन एवं राज्य में चीड़ के वृक्षों को बांज और देवदार के वृक्षों से प्रतिस्थापित (रिप्लेस) करने के निर्देश भी दिए।

See also  हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, 13 अहम फैसले लिए गए

सीएम ने कहा कि उत्तराखण्ड को प्रत्येक क्षेत्र में मॉडल राज्य बनाने के लिए सभी विभाग अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन पर ध्यान दें तथा औपचारिक बैठकों के साथ धरातल पर परिणाम देने का भी प्रयास करें।