27 July 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सलमान के घर गोली चलाने वाले गिरफ्तार

सलमान के घर गोली चलाने वाले गिरफ्तार

सलमान खान के बांद्रा वाले घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी गुजरात के भुज से हुई है। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने देर रात दोनों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के नाम विकी गुप्ता और सागर पाल हैं। वलिकास की उम्र 24 जबकि सागर महज 21 साल का है। पकड़े गए आरोपी बिहार के बताए जा रहे हैं। फायरिंग के 48 घंटे के अंदर क्राइम ब्रांच को कामयाबी मिली है। 14 अप्रैल की सुबह फायरिंग करने के बाद आरोपी मुंबई से फरार हो गए थे। पुलिस ने मामले की जांच के लिए 15 अलग-अलग टीमें लगाईं थीं। आरोपियों से अब मुंबई में पूछताछ होगी इसके बाद ही पूरी साजिश का खुलासा होगा।

See also  उत्तराखंड की बेटी दामिनी बिष्ट ने दिल्ली में दी कथक की शानदार प्रस्तुति, भारतीय सभ्यता और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम

सागर और विकी ने किसके इशारे पर गोली चलाई, उनकी किसने मदद की, हथियार किसने मुहैया कराए ऐसे कई सवाल हैं जिनका जवाब जल्द मिलने की उम्मीद है। इसके बाद कुछ और लोगों की गिरफ्तारी भी हो सकती है। मगर आरोपियों की गिरफ्तारी से पहले ही कई ऐसे खुलासे हुए जिनके आधार पर पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया और कामयाबी भी मिल गई।

See also  उत्तराखंड की बेटी दामिनी बिष्ट ने दिल्ली में दी कथक की शानदार प्रस्तुति, भारतीय सभ्यता और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Ad 1