पटना की बैठक से पहले अरविंद केजरीवाल ने विपक्षी नेताओं को चिट्ठी लिखकर टेंशन बढ़ा दी। विपक्ष के नेता पटना में बैठकर 2024 के लिए रणनीति बनाना चाहते हैं लेकिन केजरीवाल ने पहले ही पेंच फंसा दिया है। अरविंद केजरीवाल ने चिट्ठी के जरिये अपील की है कि 23 जून को बिहार में विपक्षी पार्टियों की मीटिंग में अध्यादेश को संसद में हराने पर सबसे पहले चर्चा हो। दिल्ली का अध्यादेश एक प्रयोग, यह सफल हुआ तो केंद्र सरकार गैर भाजपा राज्यों के लिए ऐसे ही अध्यादेश लाकर कंकरेंट लिस्ट के विषयों से राज्य सरकार का अधिकार छीन लेगी। अध्यादेश लागू होने पर दिल्ली से जनतंत्र खत्म होगा, केंद्र एलजी के माध्यम से सरकार चलाएगी, दिल्ली के बाद अन्य राज्यों से जनतंत्र खत्म किया जाएगा । वो दिन दूर नहीं जब पीएम 33 राज्यपालों और एलजी के माध्यम से सभी राज्य सरकारें चलाएंगे।


More Stories
जम्मू कश्मीर के डोडा में बड़ा हादसा, खाई में सेना की गाड़ी गिरी, 10 जवान शहीद
जंतर-मंतर पर गूंजी अंकिता भंडारी को इंसाफ दिलाने की मांग, प्रवासी उत्तराखंडियों के निशाने पर सीएम धामी, मांगा इस्तीफा
अंकिता भंडारी केस को लेकर दिल्ली में भी आक्रोश, प्रवासी उत्तराखण्डियों का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, 10 दिन में सीएम धामी का इस्तीफा और सीबीआई जांच कराने की मांग