6 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

चंपावत में कांग्रेस का प्रदर्शन, सीएम धामी गो बैक के लगाए नारे

चंपावत में कांग्रेस का प्रदर्शन, सीएम धामी गो बैक के लगाए नारे

कांग्रेस ने आज चंपावत में सीएम पुष्कर सिंह धामी के दौरे का कांग्रेस ने विरोध किया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि चुनावी वर्ष में जनता को भ्रमित करने के उद्देश्य से जनसभाएं की जा रही हैं। सरकार को 5 वर्ष पूरे होने को हैं, लेकिन भाजपा ने बेरोजगार युवाओं के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं जो बेहद निंदनीय है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंपावत चिराग फर्त्याल  के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं बेरोजगार युवाओं ने इसका कड़ा विरोध करते हुए मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाए और सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। लेकिन पुलिस प्रशासन ने लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास किया और हम सभी को बेरहमी से गिरफ्तार कर लिया।चंपावत में कांग्रेस का प्रदर्शन, सीएम धामी गो बैक के लगाए नारे

See also  DM चमोली ने काम ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण

कांग्रेस ने कहा कि जब तक ये जनविरोधी और तानाशाही सरकार सत्ता से बाहर नहीं हो जाती, तब तक कांग्रेस कार्यकर्ता और बेरोजगार युवा अपने अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष करते रहेंगे !!

इस दौरान पूर्व विधायक उम्मीदवार निर्मला गहतोड़ी, जिला कांग्रेस कमेटी डीडीहाट के महासचिव चंचल बोरा, प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस हिमांशु चुफाल, भूपेंद्र सिंह महर समेत चम्पावत कांग्रेस के ऊर्जावान पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे !!

 

See also  मदरसों के खिलाफ धामी के आदेश पर एक्शन जारी
Ad 1