25 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

विकास योजनाओं के लिए सीएम धामी ने मंजूर किया बजट

विकास योजनाओं के लिए सीएम धामी ने मंजूर किया बजट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के अन्तर्गत आन्तरिक मार्गों में इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण हेतु ₹4.38 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹2.63 करोड़ तथा जनपद उधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र नानकमत्ता के अन्तर्गत नगर पंचायत, नानकमत्ता में पानी निकासी एवं सौन्दर्यीकरण किए जाने हेतु लागत ₹95.71 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹57.42 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के ग्राम कुशैल, रसेपाटा स्थित प्राचीन सैम मंदिर का जीर्णाेद्धार/सौन्दर्यीकरण किए जाने हेतु ₹59.80 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹35.88 लाख के साथ ही जिला न्यायालय, परिसर उधमसिंहनगर (मुख्यालय रूद्रपुर) और उधमसिंह नगर के बाह्य न्यायालयों-काशीपुर, खटीमा, बाजपुर, जसपुर, किच्छा व सितारगंज में सीसीटीवी कैमरों की स्थापना हेतु ₹2.77 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन किया है।

See also  मिलावटखोरों के खिलाफ सीएम धामी के निर्देश पर पूरे राज्य में एक्शन