8 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

आंदोलन के 127 दिन सरकार को दिया बड़ा संदेश

आंदोलन के 127 दिन सरकार को दिया बड़ा संदेश

संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमितीकरण की मांग को लेकर चलाया जा रहा पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधारोपण आंदोलन आज 127 वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन के 127 दिन सरकार को दिया बड़ा संदेश

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने कहा कि अपनी तरह का अनूठे आंदोलन के तहत आज उनके नेतृत्व में पिथौरागढ़ के पलेटा स्थित धूसाखान शिव मंदिर परिसर में बृहद स्तर पर विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण कुमाऊं मंडल विकास निगम पिथौरागढ़ के कर्मचारियों द्वारा किया गया। वहीं पौधों की सुरक्षा हेतु तार-बाड किया गया उन्होंने कहा कि नियमितीकरण की मांग के समाधान के लिए पौधारोपण रूपी लो बुझने नहीं दिया जाएगा ।और नियमितीकरण नियमावली 2024 जारी होने तक पौधारोपण जारी रखा जाएगा। आज के कार्यक्रम में हर सिंह शेर सिंह पदम सिंह विजय बोरा दीपक रावल नरेंद्र थापा नरेंद्र सिंह गोपाल बिष्ट शामिलरहे।

See also  मुख्य सचिव ने की शासन स्तर पर लंबित मामलों की समीक्षा