उत्तराखंड में बीजेपी की अंदरूनी बयानबाजी पार्टी संगठन के लिए सिरदर्द बन गई है। टिहरी और रानीखेत के विधायकों के हालिया विवाद के बाद बीजेपी का प्रदेश नेतृत्व परेशानी में है। इसीलिए आज बीजेपी मुख्यालय में अनुशासन तोड़ने वाले नेताओं को तलब कियू गया है। बीजेपी दफ्तर में आज टिहरी के विधायक किशोर उपाध्याय और पूर्व विधायक दिनेश धनै को तलब किया गया है।
दोनों नेताओं के बीच बीते दिनों खुलेआम बयानबाजी हुई थी जिससे बीजेपी की काफी किरकिरी हुई इसीलिए विवाद सुलझाने और मामले में सफाई देने के लिए दोनों नेताओं को बुलाया गया है। इसके अलावा रानीखेत के विधायक प्रमोद नैनवाल और दर्जा राज्य मंत्री कैलाश पंत भी बुलाए गए हैं।
इन दोनों नेताओं के बीच का विवाद भी बीजेपी के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है। प्रमोद नैनवाल का एक ऑडियो भी वायरल हुआ है जिसमें वो मंत्री बनाए जाने के लिए 30 लाख की ठगी क आरोप लगाते सुनाई दे रहे हैं। इसी मामले में विधायक और राज्य मंत्री को तलब किया गया है। अब देखना होगा कि बीजेपी कैसे इस मामले को निपटारा है।

More Stories
राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने की बड़ी मांग, बीजेपी की नीयत पर उठाए सवाल
प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही गड़बड़ी और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ को लेकर कांग्रेस ने जताई नाराजगी, सरकार पर साधा निशाना
सचिवालय समिति की बैठक में अहम मुद्दों पर चर्चा