अल्मोड़ा में जंगल की आग की चपेट में आने से 4 कर्मचारियों की मौत हो गई जबकि 4 गंभीर रूप से झुलसे हैं। बिन्सर वन्यजीव विहार में वनाग्नि से 4 वनकर्मियों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना बेहद हृदयविदारक है और दुःख की इस घड़ी में पूरी उत्तराखण्ड सरकार वनकर्मियों के परिजनों के साथ खड़ी है।
उन्होंने इस घटना में झुलसे चार अन्य वनकर्मियों को तत्काल हल्द्वानी बेस अस्पताल में एयरलिफ्ट किये जाने व गंभीर रूप से घायलों को यथोचित उपचार हेतु हल्द्वानी से एम्स ऋषिकेश एयरलिफ्ट करने के भी निर्देश दिए। इसके साथ-साथ मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए की अनुग्रह धनराशि दिए जाने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव पराग मधुकर धकाते ने बताया कि घटना पर शासन पूरी नजर रखे हुए है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर घायलों को एयरलिफ्ट कर हल्द्वानी अस्पताल लाया जा रहा है। साथ ही मृतकों का आज ही पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है ।

More Stories
गोपेश्वर में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन
मोदी ने सरकार के मुखिया के तौर पर पूरे किए 25 साल, सीएम धामी ने दीं शुभकामनाएं
मोदी के बतौर हेड ऑफ गवर्नमेंट 25 साल पूरे, सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी-विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा