19 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

हल्द्वानी में कार बरसाती नाले में गिरी, एक बच्चे समेत 4 लोगों की मौत

हल्द्वानी में कार बरसाती नाले में गिरी, एक बच्चे समेत 4 लोगों की मौत

हल्द्वानी में आज मूसलधार बारिश ने शहर का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। बारिश के चलते शहर के अधिकतर बरसाती नाले उफान पर आ गए । कोतवाली क्षेत्र के फायर ब्रिगेड ऑफिस के पीछे बहने वाली सिंचाई नहर में एक कार अनियंत्रित होकर गिर गई जहां कर पानी में बहकावे नहर के पुलिया में फंस गई जहां कर में पानी घुस गया इस दौरान एक बच्चे सहित चार लोगों की मौत हुई है जबकि तीन लोग घायल हुए हैं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन की टीम ने रेस्क्यू कार को बाहर निकाला है जहां चार लोगों की मौत हुई है जबकि तीन लोगों को गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है.एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि कार में कुल सात लोग सवार थे, जिसमें एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई है और तीन लोगों का उपचार चल रहा है नहर में कार गिरने से तेज बहाव होने के चलते कार बह गई. पुलिस कर और मृतक लोगों के संबंध में जानकारी इकट्ठा कर रही है। हल्द्वानी में कार बरसाती नाले में गिरी, एक बच्चे समेत 4 लोगों की मौत

See also  सीएम धामी ने खटीमा में सुनीं लोगों की समस्याएं

शहर के अन्य क्षेत्र देवखड़ी, रक्सिया और कलसिया नाले में भी पानी का बहाव तेज़ है इन क्षेत्रों में भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई हैनगर आयुक्त ऋचा सिंह खुद सुबह से ही फील्ड में डटी हुई हैं उन्होंने कहा कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है. निगम द्वारा पहले से ही नालों की सफाई करवा दी गई थी, जिस कारण अधिकांश जगहों पर जलभराव की स्थिति नहीं बनी है.जहां से भी शिकायतें मिल रही हैं, वहां टीमें तुरंत पहुंच रही हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर सर्विस, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें भी अलर्ट मोड में हैं लोगो से अपील की गई है कि अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और नालों या तेज बहाव वाले इलाकों से दूरी बनाए रखें।

See also  सीएम धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ₹20.55 करोड़ की पांच योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया