1 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कोटद्वार में कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

कोटद्वार में कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी द्वारा जनपद में अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार के नेतृत्व में कोटद्वार पुलिस द्वारा दैनिक चेकिंग अभियान के तहत आज दिनांक 09.03.2025 को BEL रोड देवरामपुर मार्ग के पास से एक व्यक्ति सुमेर सिंह के कब्जे से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। अभियुक्त को मौके पर गिरफ्तार कर बरामद माल को सील किया गया। इस संबंध में उक्त अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली कोटद्वार पर मु.अ.स.-74/25, धारा-60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।

See also  सचिव आवास ने सचिवालय में बन रही इमारत का जायजा लिया

*पंजीकृत अभियोग*

मु0अ0स0-74/25, धारा- 60 आबकारी अधिनियम बनाम सुमेर सिंह।

*नाम पता अभियुक्त*

सुमेर सिंह पुत्र हरिया सिंह, निवासी-शिवराजपुर मोटाढाक, कोटद्वार।

*बरामद माल का विवरण*

20 लीटर अवैध कच्ची शराब।