15 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

SIR को लेकर पिथौरागढ़ में प्रशासन एक्टिव, डीएम ने लिया जायजा, चुनाव आयोग के नियमों का पालन करने के निर्देश

SIR को लेकर पिथौरागढ़ में प्रशासन एक्टिव, डीएम ने लिया जायजा, चुनाव आयोग के नियमों का पालन करने के निर्देश

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत जारी होने वाले नोटिस एवं दावों और आपत्तियों पर हो रही सुनवाई का आज जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष भटगांई ने पिथौरागढ़ नगर के विभिन्न बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं मतदाताओं से वार्तालाप कर जारी नोटिसों, आपत्तियों एवं दावों के सम्बन्ध में विभिन्न जानकारियां प्राप्त की। SIR को लेकर पिथौरागढ़ में प्रशासन एक्टिव, डीएम ने लिया जायजा, चुनाव आयोग के नियमों का पालन करने के निर्देश

जिलाधिकारी ने आपत्तियों को सुनने वाले सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देशित किया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार कोई भी पात्र मतदाता न छूटे तथा कोई भी अपात्र मतदाता को मतदाता न बनाया जाए। मतदाता सूची को स्पष्ट एवं पारदर्शी बनाना एसआईआर का उद्देश्य है। सभी अधिकारी अपना अपना दायित्व का बखूबी निर्वहन करें। उन्होंने यह भी कहा कि अनावश्यक रूप से किसी भी व्यक्ति को परेशान न किया जाए। मतदाताओं की आपत्तियों को विनम्रता से सुने एवं उनका सहानुभूतिपूर्वक समाधान करें।

See also  मदन कौशिक ने आपदा कंट्रोल रूम से जाना चमोली हादसे को अपडेट

उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य किसी पात्र मतदाता का नाम हटाना नहीं बल्कि पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में जोड़ना है। जिलाधिकारी आज सवेरे राजकीय प्राथमिक पाठशाला रई पहुंचे। यहां दावों एवं आपत्तियां पर चल रही सुनवाई की व्यवस्था देखी तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग एवं राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय टकाना बूथ पर पहुंचकर अव्यवस्थाओं का आवोलन किया। जिलाधिकारी ने बताया कि नोटिस जारी करना एवं उनका निस्तारण करने का कार्य 14 जुलाई से प्रारंभ होकर 11 सितंबर 2026 तक संचालित है।

इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पिथौरागढ़ जितेंद्र वर्मा सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

See also  खरगे के अपमान को लेकर कांग्रेस आक्रामक, देहरादून में निकाला पैदल मार्च