12 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू

पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनपद पिथौरागढ़ में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। जनपद में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है तथा कॉलेज के संचालन हेतु फैकल्टी की व्यवस्था भी पूरी कर ली गई है। अब मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के अंतर्गत प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है

मेडिकल कॉलेज की शुरुआत से जनपद पिथौरागढ़ सहित आसपास के पर्वतीय एवं सीमांत क्षेत्रों में चिकित्सा शिक्षा के नए अवसर उपलब्ध होंगे। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी। साथ ही, भविष्य में क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने तथा स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ाने में भी सहायता मिलने की उम्मीद है। मेडिकल कॉलेज की एडवांस चिकित्सा सेवाओं का लाभ भी सीमांत जनपद के लोगों को मिल सकेगा एवं उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवा के लिए बड़े शहरों पर निर्भरता कम होगी।पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू

See also  सीएम धामी बोले SIR पर भ्रम फैला रहा विपक्ष

मेडिकल कॉलेज में प्रथम वर्ष हेतु एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए कुल 50 सीटों का प्रावधान किया गया है, जिनमें 7 सीटें केंद्र कोटे की तथा 43 सीटें राज्य कोटे के अंतर्गत निर्धारित हैं। प्रिंसिपल राजकीय मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़ एके सिंह ने ये जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र कोटे की 7 सीट में से 3 सीटों पर एडमिशन किया जा चुका है। राज्य कोटे की 43 सीटों को भरने की प्रक्रिया भी जल्द ही शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि राज्य कोटे एवं केंद्र कोटे की सभी सीटों पर एडमिशन की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए इसी माह कक्षाएं प्रारंभ कर दी जाएगी।

See also  हेड ऑफ द गवर्मेंट के तौर पर मोदी के 25 साल, उत्तराखंड सरकार ने हरिद्वार में की विशेष पूजा अर्चना

मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य अंतिम चरण में होना, फैकल्टी की व्यवस्था पूरी होना तथा प्रवेश प्रक्रिया की तैयारी जनपद में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे पिथौरागढ़ में उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास को गति मिलेगी।

राज्य सरकार द्वारा पर्वतीय एवं सीमांत क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनसामान्य को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रयासों के क्रम में पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज की शुरुआत महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

See also  अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर खास कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी
Ad 2