12 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

दल में बरसाती नाले में बही स्कूटी, 1 युवक की मौत, 1 सुरक्षित

दल में बरसाती नाले में बही स्कूटी, 1 युवक की मौत, 1 सुरक्षित

दिनांक 11.10.2026 को वरड बैंड–बेरीनाग मार्ग पर स्कूटी सवार दो युवक बरसाती नाले के तेज बहाव में बह गए। घटना में गौरव कुमार (उम्र 18 वर्ष), पुत्र गिरीश राम, निवासी नैनोली, पोस्ट भागल, थाना सोमेश्वर, जनपद अल्मोड़ा सुरक्षित बच गया, जबकि स्कूटी चला रहे हिमांशु नयाल (उम्र 19 वर्ष), पुत्र शिवपाल सिंह नयाल, निवासी ग्राम तिलोरा, पोस्ट भागल, थाना सोमेश्वर, जनपद अल्मोड़ा तेज बहाव में लापता हो गए। दल में बरसाती नाले में बही स्कूटी, 1 युवक की मौत, 1 सुरक्षित

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष थल गणेश दत्त भट्ट के नेतृत्व में थाना थल पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए SDRF की टीम को मौके पर बुलाया। पुलिस एवं SDRF की टीम द्वारा लापता युवक की तलाश में सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया गया। घटनास्थल के पास बरसाती नाले में पत्थरों के बीच स्कूटी क्षतिग्रस्त अवस्था में बरामद हुई।

See also  सीएम धामी ने विकास योजनाओं के लिए जारी किया बजट

रेस्क्यू टीम द्वारा लापता युवक हिमांशु नयाल को बरामद कर लिया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश उसकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भरने सहित अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।