आज रामनवमी के शुभ अवसर पर पिथौरागढ़ से देहरादून हेतु प्रारंभ की गई 42 सीटर उद्घाटन विमान सेवा को नैनीसैनी हवाई अड्डा, पिथौरागढ़ पर जिलाधिकारी द्वारा केक काटकर जनपदवासियों को समर्पित किया गया। इससे पूर्व देहरादून स्थित जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने केक काटकर तथा एलायंस एयर के 42 सीटर विमान को हरी झंडी दिखाकर इस सेवा का विधिवत शुभारंभ किया। उद्घाटन दिवस पर अलायंस एयर द्वारा संचालित उड़ान से नैनीसैनी हवाई अड्डा,
पिथौरागढ़ पर कुल 24 यात्री एवं 1 शिशु का आगमन हुआ, जबकि 22 यात्री एवं 1 शिशु का प्रस्थान हुआ। दरअसल 9 नवंबर 2025 को उत्तराखण्ड सरकार एवं भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (Airport Authority of India) के मध्य एमओयू हस्ताक्षरित किया गया है, जिसके अंतर्गत नैनीसैनी हवाई अड्डे के अधिग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण होने के साथ ही अब यह हवाई अड्डा भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अंतर्गत संचालित किया जाएगा, जिससे भविष्य में यहां हवाई सेवाओं के विस्तार की संभावनाएं और बढ़ गई हैं।

More Stories
चमोली में घरेलू गैस की सप्लाई को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण
उत्तराखंड कांग्रेस में हलचल, हरीश रावत के सियासी ब्रेक से खलबली!
केंद्रीय विद्यालय स्वाड़ में पढ़ाई शुरू कराने की कवायद तेज