जोशीमठ के सुनाई गांव में ढोल ना बजाने पर लगाए गए जुर्माने और सामाजिक बहिष्कार को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने चिंता जाहिर की है । साथ ही उन्होंने इसे उत्तराखंड जैसे राज्य के सामाजिक तानेबाने के लिए भी अच्छा संकेत नहीं बताया है।
हरीश रावत ने उम्मीद जताई है कि इस तरह की घटनाओं को दोहराया नहीं जाएगा। हरीश रावत ने कहा है #जोशीमठ के पास सुभाई गांव में सामाजिक बहिष्कार और दंड का समाचार बहुत चिंताजनक है और जिस प्रकरण को लेकर यह दंड दिया गया है और सामाजिक बहिष्कार किया गया है वह प्रकरण हमारी मानसिकता पर सवाल खड़े करता है। मैं उम्मीद करता हूं कि जो लोग भी मेरे इस कथन को पढ़ेंगे या देखेंगे वह मुझसे सहमत होंगे और जिस गांव के लोगों ने यह अर्थ दंड और सामाजिक बहिष्कार पंचायती निर्णय लिया है वो अपने इस निर्णय को सखेद वापस लेंगे।

More Stories
हरि सेवा आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान और यज्ञ में शामिल हुए सीएम धामी
BJP के सभी मोर्चों की बैठक, 2027 चुनाव को लेकर मंथन
भूमि घोटालों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, उच्चस्तरीय जांच की मांग