भारत सरकार के कार्मिक मंत्रालय द्वारा रोजगार मेले के फेज 2 के प्रथम संस्करण का जिम्मा भारतीय डाक विभाग को सौंपा गया था। जिसका आयोजन दिनांक 29 अक्टूबर 2024 को भारतीय डाक विभाग उत्तराखण्ड परिमंडल द्वारा भारतीय सर्वेक्षण विभाग के प्रेक्षागृह में किया गया। इस रोजगार मेले में भारत सरकार के विभिन्न विभागों के लिए 255 चयनितों को नियुक्ति पत्र सौंप गए । जिनमें से 25 चयनितों को नियुक्ति पत्र मुख्य अतिथि अजय टम्टा परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री भारत सरकार के द्वारा दिए गए।

इस रोजगार मेले में भारतीय डाक विभाग के अतिरिक्त सशस्त्र सीमा बल,भारतीय खाद्य निगम, केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड सहित विभिन्न बैंकों के लिए चयनितों को नियुक्ति पत्र दिए गए।

More Stories
प्रीतम फैमिली का ऑडियो वायरल, मधु चौहान बोलीं बेनकाब हुआ दबंगई का असली चेहरा, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
अंकिता भंडारी केस को लेकर कांग्रेस आक्रामक, रागिनी नायक ने सरकार को घेरा, दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल पद से बर्खास्त करने की मांग
डीएम पौड़ी ने लिया इको एडवेंचर पार्क का जायजा