कांवड़ मेला 2025 के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था वी. मुरूगेशन और पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप द्वारा कांवड़ यात्रा सम्बन्धी व्यवस्थाओं के संबंध में जनपद पौड़ी, देहरादून व टिहरी के समस्त पुलिस बल की ब्रीफिंग लेकर ड्यूटी में लगे सभी कार्मिक समर्पित भाव व सहयोगात्मक व्यवहार से ड्यूटी पर नियुक्त रहने के साथ-साथ सजग व सतर्क रहकर डयूटी करने हेतु प्रेरित किया गया साथ मेला संचालन हेतु बनाये गये यातायात प्लान के अनुसार ही यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालित करने हेतु निर्देशित किया गया।
साथ ही महोदय द्वारा बताया कि ड्यूटी के दौरान कांवडियों हेतु बनाए गए प्लान से स्थानीय व्यक्तियों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े इसका ध्यान रखा जाए। इसके अलावा कांवड मेले के दौरान सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखने हेतु भी निर्देशित किया गया।
इस दौरान एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह, एसएसपी देहरादून अजय सिंह और एसपी टिहरी आयुष अग्रवाल सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयों द्वारा भी कावंड़ मेला व्यवस्था को सकुशल सम्पादन करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

More Stories
कैंट का किला मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, डॉ. जसविंदर सिंह बढ़ा रहे पार्टी का कुनबा, ने लोगों को जोड़कर दिया एकजुटता का संदेश
कीर्तिनगर में मुख्यमंत्री ने युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में की शिरकत
हरिद्वार में अर्धकुंभ या कुंभ को लेकर बीजेपी के अंदर से ही उठे सवाल, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने डबल इंजन सरकार को घेरा