विगत वर्षों की भांति केदारनाथ धाम क्षेत्र में दीपावली पर्व के अवसर पर आतिशबाजी न करने और पटाखे न फोड़े जाने के सम्बन्ध में जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस और अग्निशमन इकाई के स्तर से स्थानीय व्यापारियों, श्रद्धालुओं को केदारनाथ में पटाखे न फोड़ने और आतिशबाजी न किये जाने के सम्बन्ध में जागरुक किया गया। साथ ही पुलिस व अग्निशमन इकाई की टीमों द्वारा आतिशबाजी की सामग्री व पटाखे इत्यादि की चेकिंग की गयी है।

पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने केदारनाथ में उपस्थित लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए धाम में आतिशबाजी न करने तथा दीयों की दीपावली मनाए जाने की अपील की है।

More Stories
आय से अधिक संपत्ति मामले में घिरे गणेश जोशी, कांग्रेस ने कैबिनेट से बर्खास्त करने की उठाई मांग
धामी के जन्मदिन पर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, ज़मीनों के मुद्दे पर सरकार को घेरा
पिथौरागढ़ में रामगंगा संघर्ष समिति का आंदोलन जारी, अब 12 मुद्दों को लेकर लड़ाई