26 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

भारतीय जनता युवा मोर्चा का नेता रेप केस में गिरफ्तार, करन माहरा का बीजेपी पर प्रहार

भारतीय जनता युवा मोर्चा का नेता रेप केस में गिरफ्तार, करन माहरा का बीजेपी पर प्रहार

उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। माहरा ने कहा एक और भाजपा का नेता दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार हुआ है। इस बार भाजपा युवा मोर्चा का नेता है। भाजपा का युवा मोर्चा भी अपने सीनियर्स से बहुत कुछ सीख रहा है। पिछले दिनों भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली के कारण हमारे प्रदेश के युवा जितेंद्र कुमार ने आत्महत्या कर ली थी।भारतीय जनता युवा मोर्चा का नेता रेप केस में गिरफ्तार, करन माहरा का बीजेपी पर प्रहार

भाजपा ने देशभर में “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” का नारा गूंजाया था। लेकिन देवभूमि उत्तराखंड में हालात ऐसे हैं कि अब जनता खुद पूछ रही है कि आखिर बेटी को किससे बचाना है? क्योंकि एक-एक करके भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों के नाम उन जघन्य अपराधों में सामने आ रहे हैं, जिनसे समाज का सिर शर्म से झुक जाता है।

See also  खटीमा गुरुद्वारा में प्रकाश पर्व के मौके पर सीएम धामी ने टेका मत्था

अंकिता भंडारी की हत्या को कौन भूल सकता है? उस निर्दोष बेटी की हत्या में भाजपा के पूर्व राज्यमंत्री का बेटा शामिल था। वो मामला आज भी न्याय की राह देख रहा है, लेकिन सत्ता ने अपने लोगों को बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। ये वही बेटी थी जो अपने परिवार का सहारा बनना चाहती थी, लेकिन उसे सत्ता के संरक्षण में पल रहे दरिंदों ने छीन लिया।

इसके बाद भी घटनाओं की श्रृंखला थमी नहीं। संतरेसा में एक मासूम बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या हुई और आरोपी कौन निकला? भाजपा के ओबीसी मोर्चा का पदाधिकारी। एक ऐसी पार्टी जो मंचों से “संस्कारी भारत” का सपना दिखाती है, उसी के भीतर ऐसे अपराधी बेखौफ बैठे हैं।

See also  सीएम धामी ने नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को दिए नियुक्ति पत्र

चंपावत में भाजपा का मंडल अध्यक्ष नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में ज़मानत पर बाहर है। सल्ट में भी यही कहानी। वहां भी भाजपा का मंडल अध्यक्ष एक किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में जमानत पर है। इन सब मामलों में सरकार की चुप्पी किसी मौन स्वीकृति जैसी लगती है।

लालकुआं के दुग्ध संघ के चेयरमैन की करतूतें भी कम नहीं थीं। नौकरी का झांसा देकर महिला का शोषण करता रहा, और पार्टी ने तब तक आंखें मूंदे रखीं जब तक मामला सुर्खियों में नहीं आया। हरिद्वार में तो भाजपा की एक पदाधिकारी ने अपनी ही बच्ची के साथ हैवानियत की हदें पार कर दीं। अब सवाल यह है कि जब सत्ता के भीतर बैठे लोग ही अपराध के प्रतीक बन जाएं, तब आम बेटियों की सुरक्षा किससे होगी?

See also  केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने सीएम धामी की मांग पर उठाया अहम कदम

उत्तराखंड की जनता अब समझ चुकी है कि भाजपा का “बेटी बचाओ” नारा दरअसल “भाजपा नेताओं से बेटी बचाओ” की हकीकत में बदल चुका है। ये देवभूमि है, यहां की मिट्टी में आस्था है, लेकिन सत्ता के गलियारों में अब शर्म और जवाबदेही दोनों गायब हैं। सरकार का मौन ही उसकी सबसे बड़ी स्वीकारोक्ति बन चुका है।