मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना का वर्तमान में प्रदेश की करीब 37 हजार से अधिक महिलाएं लाभ उठा रही हैं। बीते एक वर्ष में योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों ने संपूर्ण प्रदेश में ₹318.98 लाख का कारोबार किया है। बीते वर्ष रक्षाबंधन पर 24 अगस्त, 2023 को मुख्यमंत्री ने इस योजना की शुरुआत की थी। योजना का लक्ष्य महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध करना था। इसके लिए सरकार द्वारा महिला समूहों द्वारा निर्मित स्थानीय उत्पादों की ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शनी लगाई जाती है साथ ही उत्पादों के विपणन की व्यवस्था की जाती है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है। सरकार द्वारा स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की पैकेजिंग से लेकर ब्रांडिंग तक की व्यवस्था की जा रही है। स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर (मार्केटिंग) रोहित सिंह ने बताया कि योजना के तहत अगस्त 2023 से जून 2024 की समयावधि के दौरान प्रदेश के 95 ब्लॉकों में कुल 1428 स्टॉलों के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा ₹318.98 लाख का कारोबार किया गया।

More Stories
कांग्रेस विधायक हरीश धामी के साथ फोन पर बदसलूकी, धारचूला अस्पताल की महिला अधिकारी पर आरोप, धामी ने दी स्वास्थ्य मंत्री के ऑफिस पर धरना देने की चेतावनी
काठगोदाम से भीमताल के बीच जाम से निजात दिलाने के लिए शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा का बड़ा ऐलान
अंकिता भंडारी के माता-पिता को नहीं मिल पा रहीं बुनियादी सुविधाएं, कामरेड इंद्रेश मैखुरी ने सीएम को लिखी चिट्ठी, पीने के पानी का कनेक्शन मुहैया कराने की मांग