उत्तराखंड बीजेपी ने केदारनाथ उप चुनाव को लेकर विधानसभा प्रभारी, संयोजक तथा समन्वयक सहित मंडल प्रवासी कार्यकर्ता की नियुक्ति की है। धामी सरकार के 5 मंत्री चुनाव ड्यूटी में लगाए गए हैं। बदरीनाथ और मंगलौर उपचुनाव में मिली हार के बाद बीजेपी की चुनौती बढ़ी है। इसीलिए 5 मंत्रियों को केदारनाथ विधानसभा में अलग अलग सेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर आगामी केदारनाथ विधानसभा चुनाव को लेकर कैबिनेट मंत्रियों एवं पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। जिसमें विधानसभा प्रभारी के रूप में प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, विधानसभा संयोजक रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी, विधानसभा सह संयोजक के रूप में सरकार में दायित्वधारी चंडी प्रसाद भट्ट एवं विधानसभा समन्वयक के रूप में राज्य सहकारी बैंक अध्यक्ष दान सिंह रावत को जिम्मेदारी दी गई है । इसी तरह मंडल प्रवासी कार्यकर्ता की जिम्मेदारी गुप्तकाशी मंडल के लिए कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के साथ रघुवीर सिंह बिष्ट, ऊखीमठ मंडल के लिए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के साथ गजपाल बर्थपाल, अगस्तमुनि मंडल में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के साथ वाचस्पति सेमवाल, अगस्तमुनि ग्रामीण मंडल में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के साथ विजय कपरवाण एवं सतेराखाल मंडल में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के साथ श्री विक्रम कंडारी को जिम्मेदारी दी गई है।

More Stories
सीएम धामी ने विकास योजनाओं के लिए मंजूर किया बजट
सऊदी अरब में फंसे उत्तरकाशी के इंद्रमणि नौटियाल की घर वापसी को लेकर सीएम धामी ने की पहल, विदेश मंत्री को लिखी चिट्ठी
सचिव राज्य संपत्ति विभाग ने की तीन अहम परियोजनाओं की समीक्षा