उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं आर्थिक प्रकोष्ठ के सह-संयोजक तथा प्रवक्ता (पैनिलिस्ट) CA राजेश्वर पैन्यूली ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शॉल एवं पुष्प-गुच्छ भेंट कर लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत किया और उत्तराखंड की पारंपरिक टोपी पहनाकर देवभूमि की सांस्कृतिक पहचान से उनका अभिनंदन किया।
मुलाकात के दौरान ओम बिरला ने उत्तराखंड की पारंपरिक टोपी को पूरे समय सम्मानपूर्वक पहने रखा। उन्होंने इस अवसर पर उत्तराखंडवासियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश की संस्कृति और परंपराओं के प्रति अपने आत्मीय जुड़ाव का परिचय दिया।

CA राजेश्वर पैन्यूली ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का देवभूमि उत्तराखंड और उत्तराखंडवासियों के प्रति विशेष स्नेह और आत्मीयता है। मुलाकात के दौरान उत्तराखंड से जुड़े विभिन्न विषयों सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई।
पैन्यूली ने कहा कि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और प्रदेश के विकास से जुड़े विषयों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से सामने रखना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऐसे संवाद उत्तराखंड की अपेक्षाओं और संभावनाओं को व्यापक मंच प्रदान करते हैं। इस अवसर पर उत्तराखंड की पारंपरिक टोपी को लोकसभा अध्यक्ष द्वारा सम्मानपूर्वक धारण किए जाने को प्रदेश की संस्कृति के प्रति सम्मान और आत्मीयता का प्रतीक माना गया।

More Stories
चंपावत के पशुपालकों का आक्रोश, डीएम को भेजी शिकायत, उठाई अहम मांग
कौलागढ़ में कांग्रेस की संविधान बचाओ यात्रा, बीजेपी के खिलाफ हल्लाबोल
उत्तराखंड कांग्रेस चार्जशीट कमेटी का धामी सरकार के खिलाफ मोर्चा, जमीनों की बंदरबांट का लगाया आरोप