24 June 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

बीजेपी बोली महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस का दोहरा चरित्र

बीजेपी बोली महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस का दोहरा चरित्र

उत्तराखंड में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस पार्टी के प्रदर्शन पर भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा ने तंज कसा है भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि कांग्रेस पार्टी को उन्हीं राज्यों के महिलाओं की सुरक्षा की याद आ रही है जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है ,कांग्रेस पार्टी को अपनी नज़रें उन राज्यों में भी डालनी चाहिए ।जहां पर कांग्रेस पार्टी की सरकार है उन महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस पार्टी दोहरा रवैया अपना रही है ।

कांग्रेस पार्टी को पश्चिम बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा की याद नहीं आती है कोलकाता डॉक्टर रेप कांड को लेकर कांग्रेस पार्टी मौन धारण कर लेती है कांग्रेस पार्टी महिलाओं की सुरक्षा और अस्मिता को लेकर राजनीतिक खिलवाड़ कर रही है ।कांग्रेस पार्टी के शनिवार के प्रदर्शन को भाजपा महिला मोर्चा ने सियासी प्रदर्शन बताया है । भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाए जा रहे हैं उनका कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर है अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है लव जिहाद जैसे मसले को लेकर भाजपा सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाया है प्रदेश में नया कानून बनाया गया है । ताकि बहन बेटियों की अस्मिता के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई हो सके।

See also  हरि सेवा आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान और यज्ञ में शामिल हुए सीएम धामी

उनका कहना है कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं की सुरक्षा के नाम पर सियासत कर रही है कांग्रेस पार्टी को महिलाओं की सुरक्षा के लिए अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।

भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस पार्टी के महिलाओं के सुरक्षा को लेकर दोहरा चरित्र अपनाने पर कड़े शब्दों में निंदा की है उनका कहना है कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं के नाम पर सियासत कर रही है जबकि हकीकत यह है कि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सख्त कदम उठा रहा है जिला स्तर पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिलाओं के लिए कंट्रोल रूम संचालित है ।

See also  सीएम धामी ने उत्तराखंड आने वाले सभी श्रद्धालुओं और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का दिया निर्देश

स्कूल और कॉलेज में अलग से कमेटी का गठन किया गया है मासूम बच्चों की हिफाजत के लिए बाल संरक्षण आयोग अलग से काम कर रहा है अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है ।

मगर कांग्रेस पार्टी सिर्फ महिलाओं की सुरक्षा के बहाने वर्चस्व का प्रदर्शन कर रही है कांग्रेस पार्टी में जिस तरह से गुटबाजी है एक गुट दूसरे गुट से आगे निकलने के लिए तरह-तरह के राजनीतिक हथकंडे अपना रहा है। प्रदेश की जनता अच्छी तरह से जानती है कांग्रेस पार्टी का महिलाओं की सुरक्षा को लेकर किस तरह का रवैया है भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी को प्रदेश की जनता उनके दोहरे चरित्र के लिए सबक जरूर सिखाएगी। नेहा शर्मा प्रदेश मीडिया प्रभारी भाजपा महिला मोर्चा उत्तराखंड

See also  सचिवालय समिति की बैठक में अहम मुद्दों पर चर्चा