रुड़की जिला कार्यालय में “विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (VB-G RAM-G)” जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री भाजपा, उत्तराखंड दीप्ति रावत भारद्वाज मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं।

प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों, आजीविका सशक्तिकरण, स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और हर नागरिक आत्मनिर्भर बन सके। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विकसित भारत का संकल्प तभी पूर्ण होगा जब ग्रामीण समाज को रोजगार, आजीविका एवं स्वावलंबन के ठोस अवसर प्राप्त होंगे। इस प्रकार के जनजागरूकता अभियानों के माध्यम से आमजन को योजनाओं से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है।

More Stories
धौलास भूमि प्रकरण में बड़ा एक्शन: 20 एकड़ जमीन की अनियमित बिक्री की जांच शुरू, संयुक्त टीम ने की पैमाइश
विकास कार्यों को लेकर चमोली में अहम बैठक
पिथौरागढ़ में यक्षवती नदी क्षेत्र में आयोजित हुआ नदी महोत्सव, जल संरक्षण का लिया सामूहिक संकल्प