मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को उनके शासकीय आवास में मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल सहित हरिद्वार मेयर एवं विभिन्न नगर पालिका अध्यक्षों ने मुलाक़ात की। इस अवसर पर उक्त स्थानीय निकाय के जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को अपनी विभिन्न मांगों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने उन्हें इस विषय पर हर संभव उचित सहायता का आश्वासन दिया। 
इस दौरान मेयर रुद्रपुर विकास शर्मा, अध्यक्ष नगर पालिका डोईवाला नरेंद्र सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका चमोली संदीप रावत, अध्यक्ष नगर पालिका हरबर्टपुर नीरू देवी, अध्यक्ष नगर पालिका मसूरी मीरा सकलानी मौजूद रहे।

More Stories
सीएम धामी ने ली जड़ी बूटी सलाहकार समिति की बैठक
उत्तराखंड में SIR की तैयारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से की मुलाकात
सीएम धामी से मिले ट्रेनी पीसीएस अधिकारी